बल्लभगढ़ मर्डर केस में NCW ने हरियाणा DGP को लिखा पत्र, दोनों आरोपी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बल्लभगढ़ मर्डर केस में NCW ने हरियाणा DGP को लिखा पत्र, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मृतका की मां ने कहा कि मेरी बेटी की तरह ही आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए। जब तक

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर 21 साल की लड़की की हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है।
इस बीच पुलिस ने इस मामले में तौफीक और रेवान नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से नाराज लोगों ने एक में दुकान तोड़-फोड़ कर दी। इस दौरान भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया है। वहीं लड़की का परिवार भी न्याय के लिए सड़क पर बैठा है। 

बल्लभगढ़ : लड़की की हत्या को लेकर लोगों ने सड़क को किया जाम, मां ने कहा- दोषियों का हो एनकाउंटर

मृतका के परिवार वालों का कहना है कि यह लव जिहाद का मसला है। मृतका की मां ने कहा कि मेरी बेटी की तरह ही आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए। जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं किया जाता, तब तक मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी। बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब महिला परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी। 
उन्होंने कहा कि एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने महिला का संभवत: अपहरण करने के लिये उसे अंदर खींचने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उसे गोली मार दी। एसीपी ने कहा कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि एक आरोपी महिला का जानकार था। राठी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।