करनाल: आतंंकियों की गोली का शिकार हुए करनाल के गांव रंबा के रहने वाले शहीद प्रगट सिंह की शहादत के बाद लोकसभा का सत्र खत्म होते ही करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा शहीद प्रगट सिंह के घर उन्हे उनकी शहादत को सलाम देने पहुंचे। सांसद अश्विनी कुमार चोपडा ने शहीद प्रगट सिंह के दादा दादी के पैर छू कर उनका आर्शीवाद लिया। वहीं उन्होने शहीद प्रगट सिंह की पत्नी रमनदीप कौर के सर पर हाथ रख उन्हे सांत्वना भी दी। इस दौरान शहीद प्रगट सिंह का बेटा दिवराज सिंह सांसद अश्विनी कुमार चोपडा को सैलयूट करने पहुंच गया तो पूरा माहौल भावूक हो गया। सांसद ने शहीद प्रगट सिंह के बेटे को भी आर्शीवाद दिया।
आज शाम को सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा शहीद प्रगट सिंह के घर पहुंचे तो बडी संख्या में वहां ग्रामीण भी मौजूदथे। इस भावुक मौके पर शहीद प्रगट सिंह के पिता रत्न सिंह और उनकी पत्नी सुखविंद्र कौर ने सांसद अश्विनी कुमार चोपडा के समक्ष गुहार लगाई कि उनका परिवार बेहद गरीब है और प्रगट सिंह ही इस घर का चुल्हा जला रहा था। उन्होने यह भी बताया कि प्रगट का भाई भी मेहनत मजदूरी का काम करता है। इसलिए उन्हे सरकार की ओर से ओर मदद दी जाए। परिजनों ने यह भी बताया कि प्रगट सिंह के जाने के बाद इस घर की मानो छत ही उखड गई है। गांव के लोगों ने भी बताया कि प्रगट सिंह ही इस घर को चला रहा था।
इसके बाद सांसद अश्विनी कुमार चोपडा ने शहीद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी अर्जी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास लेकर जाएंगें और केंद्र सरकार की ओर से शहीद के परिवार को हर संभव मदद देने का प्रयास करेंगें। उन्होने यह भी कहा कि वह खुद एक शहीद परिवार से है जिन्होने देश के लिए दो-दो लाल खोए है। इसलिए वह देश के लिए शहीद हुए शहीदों के परिजनों का दर्द भी भलिभांति समझते है। उन्हे बेहद दु:ख है कि प्रगट सिंह के जाने के बाद यह घर सुना हो गया। लेकिन प्रगट सिंह ने अपना नाम अमर किया है क्येांकि वह देश के लिए शहीद हुआ है। पूरे देश को उसकी शहादत पर गर्व है।
उन्होने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मदद देने की अपील करेंगें। इसके बाद उन्होने शहीद प्रगट सिंह की पत्नी रमनदीप कौर को सांत्वना देते हुए उसके सिर पर हाथ रखा और कहा कि वह खुद भावुक है। इस परिवार को जब भी उनकी जरूरत पडेगी तो वह ना केवल हाजि़र होंगें बल्कि हर संभव मदद भी करेंगें। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि उन्होने खुद शहीद प्रगट सिंह की फाईल प्रदेश के मुख्यमंत्री को थमाई है। मुख्यमंत्री ने नौकरी देने का ऐलान भी किया है। सांसद भी केंद्र सरकार से मदद करवाने की पुरजोर कोशिश करेंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।
– हरीश चावला