सांसद अश्विनी चोपड़ा ने रेस्ट हाउस में सुनी लोगों की समस्याएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सांसद अश्विनी चोपड़ा ने रेस्ट हाउस में सुनी लोगों की समस्याएं

NULL

पानीपत : सांसद अश्विनी चोपड़ा ने रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने सांसद महोदय के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उनमें से ज्यादातर का सांसद अश्विनी चोपड़ा ने मौके पर ही समाधान कर दिया और उन्होंने कहा कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र के दोनो जिला पानीपत व करनाल के लोगों की एमपी से संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवा रहे हैं। रेस्ट हाउस में पहुंचने पर सांसद अश्विनी चोपड़ा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बात पर सांसद चोपड़ा ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए कार्यकर्ता ही रीढ होते हैं और उनके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान ही सर्वोपरि हैं।

सांसद महोदय ने दावा किया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कभी भी कोई कमी नहीं रहने दी और भविष्य में भी इसी तरह से कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहने देंगे। इसके अलावा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बात पर कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले सभी अच्छे कार्यों की बात पार्टी हाईकमान तक पहुंचाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं, जिसमें सभी छोटे-बढ़े कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश निरंतर विकसित राष्ट्र बनने की और अग्रसर हैं और उन्हीं की बदौलत विश्व में भारत की अपनी पहचान बनी हैं।

इस मौके पर मनोनित निगम पार्षद मनोज शर्मा सांसद अश्विनी चोपड़ा के समक्ष निगम के वार्ड 15 व 16 की कुछ समस्याएं हुए कहा कि वार्ड 15 किशनपुरा में तीन वार्डों का एक श्मशान हैं और उसकी हालत खस्ता हैं। जिस पर सांसद महोदय ने कहा कि इसके लिए वे एस्टीमेट तैयार करवाओं और किशनपुरा श्मशान की हालत सुधारी जाएगी। वहीं मनोज शर्मा ने कहा कि वार्ड 16 में पीने के पानी की दिक्कत हैं और वहां पर एक नया ट्यूबवैल लगवाएं जाने की जरूरत हैं। जिस पर सांसद जी ने अपने कोटे से वार्ड 16 में एक ट्यूबवैल लगवाने की घोषणा की।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।