करनाल : हरियाणा पंजाबी स्वाभिमान मंच के चेयरमैन तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा हर वर्ग के सच्चे हितैषी है। उन्होंने यह भी कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता सांसद अश्विनी चोपड़ा उन्हें दोबारा लोकसभा में भेजेगी। पंजाब केसरी के करनाल कार्यालय में सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के जन्मदिन पर केक काटने पहुंचे अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा को बेहद ईमानदार और कर्मठ सेवक बताते हुए कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता को पहली बार ईमानदार सांसद मिला है। अमरेन्द्र अरोड़ा ने सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के कार्यों को काबिले तारीफ बताते हुए कहा कि उन्होंने हर वर्ग में ईमानदारी की जो छाप छोडी है।
उससे करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता प्रभावित है। अरोड़ा ने कहा कि सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने करनाल ही नहीं बल्कि पानीपत में भी ईमानदारी से विकास कार्यो को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा जैसा व्यक्तित्व बड़ी मुश्किल से जनता को मिलता है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा की दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। इस अवसर पर सांसद के जिला प्रतिनिधि देवेन्द्र शर्मा, लबाना बिरादरी के प्रधान तथा एन.आर.आई जनरैल सिंह, अरविन्द मान, शिव बजाज, यादवेन्द्र सिंह, दिनेश पोपली, जनता रोक्स ट्रस्ट के अध्यक्ष कार्तिक गांधी, आई.एम.सी के जिलाध्यक्ष शलैन्द्र जैन, रंजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह विर्क, समाजसेवी जगजीत सिंह अरोड़ा, माणित वधवा, पत्रकार अनिल लाम्बा, करनाल कार्यालय के ब्यूरो चीफ हरीश चावला, छायाकार गुरमीत सिंह भिंडर, पत्रकार तरूण मदान, पत्रकार विजय गुलाटी, नेहा, पत्रकार वीरेन्द्र जांगड़ा, जसवीन्द्र कालड़ा समेत कई समाजसेवी मौजूद थे।
वहीं सांसद अश्विनी चोपड़ा के जन्मदिवस के अवसर पर मोहिदीनपुर गांव में ग्रामीणों ने खुशियां मनाई। जिला परिषद सदस्य चंचल राणा ने केक काटा और ग्रामीणों का मुंह मीठा करवा कर सांसद की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। चंचल राणा ने कहा कि अश्विनी चोपड़ा करनाल के सबसे लोकप्रिय सांसद हैं। उनकी कार्यशैली की चारों ओर प्रशंसा होती है। सांसद ने मोहिदीनपुर गांव को गोद लिया हुआ है। इस गांव में विकास कार्य चरम सीमा पर हैं। गांव की सडक़ें चमक उठी हैं। बिजली व्यवस्था सही हो गई है। जलापूर्ति भी बेहतर हुई है। चंचल राणा ने कहा कि सांसद अश्विनी चोपड़ा ने राजनीति के माध्यम से जनता की खूब सेवा की है। सांसद ने विकास कार्यों के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया। इसी का परिणाम है कि हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। 36 बिरादरी के लोग सांसद से खुश हैं। इस अवसर पर गांव सरपंच रामसिंह व राजपूत सभा हरियाणा के प्रधान पजू राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
वहीं बल्ला क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा तथा भाजपा के महामंत्री बीरमपाल राणा और उनके कार्यकत्र्ताओं ने सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के जन्मदिन पर केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कहा कि सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा नीडऱ पत्रकार ही नहीं बल्कि बहुत बड़े समाजसेवक भी है। उन्होंने विकास कार्यों के दौरान छत्तीस बिरादरी का ख्याल रखा है। इसके अलावा करनाल के रामनगर क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष अमरसिंह ठक्कर तथा पूर्व पार्षद भगवानदास अघी, सभ्रवाल जी समेत कई कार्यकत्र्ताओं ने सांसद के जन्मदिन पर केक काट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा बेहद लोकप्रिय सांसद है। उन्होंने ईंमानदारी से विकास कार्य किए है।
उनकी ईमानदारी छवि से करनाल की जनता प्रभावित हुई है। यहीं नहीं गांव जुंडला में भी भाजपा नेताओं ने सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा के जन्मदिन का जश्र मनाया। जुंडला के मंडल अध्यक्ष विकास काजल और महामंत्री यादवेन्द्र आहुजा और उनके कार्यकर्ताओं ने जम्रदिन का केक काटते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। दोनों नेताओं ने कहा कि सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा निडर ही नहीं बल्कि बेहद ईमानदार सांसद है। उन्होंने जिले के गांवों में जाकर स्वयं लोगों की समस्याओं का समाधान किया है। इसके अलावा गांव जलमाना में मंडल अध्यक्ष गुरूबख्श सिंह लाड़ी तथा उनके कार्यकत्ताओं ने सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का जन्मदिन बड़ी धुमधाम से मनाया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– हरीश चावला