हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 75 से भी अधिक सीटें : ओमप्रकाश धनखड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 75 से भी अधिक सीटें : ओमप्रकाश धनखड़

पिछले कई वर्षो के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भाजपा सरकार ने किसानों को फसल खराबे का

 हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग एवं क्षेत्र का समान विकास करवाकर नई बुलंदियों तक पंहुचाने का काम किया है, जिसके दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर से सत्तासीन होगी। 
मंत्री धनखड़ ने यह बात सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित युवा विकास सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में हर क्षेत्र में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य करवाए हैं। सफीदों हलके में ही 535 करोड़ रुपये की धनराशि के विकास कार्यो पर खर्च की जा चुकी है। इसी प्रकार से अन्य हलकों में भी बराबर विकास करवाया गया है। 
धनखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिए अनेक सकारात्मक निर्णय लिए है। पिछले कई वर्षो के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भाजपा सरकार ने किसानों को फसल खराबे का सर्वाधिक मुआवजा उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को गांव में विकास करवाने के लिए 20 लाख रुपए तक की राशि खर्च करने का अधिकार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।