मंडियों में पहुंचा 73.62 लाख टन से अधिक गेहूँ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मंडियों में पहुंचा 73.62 लाख टन से अधिक गेहूँ

चंडीगढ़:हरियाणा की मंडियों में कल तक 73.62 लाख टन गेहूँ की आवक हुई। पिछले साल इसी दौरान 67.20

चंडीगढ़:हरियाणा की मंडियों में कल तक 73.62 लाख टन गेहूँ की आवक हुई। पिछले साल इसी दौरान 67.20 लाख टन की आवक हुई थी। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कुल आवक में से खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 73.55 लाख टन तथा व्यापारियों ने 6854 टन से अधिक गेहूँ की खरीद की है।

सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई खरीद की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 18.21 लाख टन, हैफेड 26.59 लाख टन, भारतीय खाद्य निगम ने 8.59 लाख टन, हरियाणा कृषि उद्योग निगम ने 6.75 लाख टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 13.40 लाख टन से अधिक गेहूँ की खरीद की है।

प्रवक्ता के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग ने 18.15 लाख टन, हैफेड 26.53 लाख टन, भारतीय खाद्य निगम ने 8.58 लाख टन, हरियाणा कृषि उद्योग निगम ने 6.74 लाख टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 13.38 लाख टन से अधिक गेहूँ की खरीद की।

प्रवक्ता ने कहा कि सिरसा जिला 10.72 लाख टन से अधिक गेहूँ की खरीद कर अग्रणी रहा। दूसरे नंबर पर करनाल जिला रहा जिसने 7.58 लाख टन तथा जिला जींद 6.91 लाख टन, फतेहाबाद 6.80 लाख टन, कैथल 6.48 लाख टन, कुरूक्षेत्र 5.01 लाख टन, हिसार 4.85 लाख टन, सोनीपत 3.88 लाख टन, यमुनानगर 3.11 लाख टन, पलवल 2.93 लाख टन, पानीपत 2.79 लाख टन, रोहतक 2.69 लाख टन, अम्बाला 2.66 लाख टन, भिवानी 2.12 लाख टन, झज्जर 1.52 लाख टन, फरीदाबाद 1.03 लाख टन, मेवात 84001 टन। गुरुग्राम 61 हजार 488 टन, रेवाड़ी में 36 हजार 683 टन, पंचकूला में 39 हजार 166 टन तथा नारनौल में 28 हजार 251 टन से अधिक गेहूँ की आवक हुई है।

-वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।