प्रियंका के रोड शो का मैप तैयार, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका के रोड शो का मैप तैयार, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

प्रियंका गांधी के रोड शो को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। करीब दो

रोहतक : कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस ने ताकत झोंक दी है। करीब दो घंटे इस रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी का जगह जगह जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसियों ने रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके अलावा एसपीजी के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था जांची और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया। यह रोड शो पुराने शहर से गुजरेगा और अग्रसैन चौक पर समाप्त होगा। रोड शो को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मंगलवार शाम को करीब चार बजे प्रियंका गांधी का रोड शो माता दरवाजा से शुरू होकर सलाहरा मोहल्ला, पाडा मोहल्ला, गोहाना अड्डा, दयानंद मठ, आऊटर किला रोड, शांतमई चौक, रेलवे रोड से गुजरेगा और बाद में अग्रसैन चौक पर समाप्त होगा। रोड शो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा है। हालांकि अभी दिग्गिज नेताओं के नाम फाइनल नहीं हुए है।

बताया जा रहा है कि पहले प्रिंयका गांधी का रोड शो आऊटर क्षेत्र से शुरू करने का प्लान था, लेकिन शहर पुराने हिस्से से अब रोड शो शुरू होगा। साथ ही प्रिंयका गांधी के आगमन को लेकर बाबा मस्तनाथ व राजीव गांधी स्टेडियम में हैलीपेड बनाए गए है और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। सोमवार शाम से ही नाकाबंदी कर वाहनो की जांच पडताल शुरू कर दी गई और शहर में आने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से छानबीन की जा रही है।

(मनमोहन कथूरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।