बहुत लोग भाजपा के दरवाजे पर, मगर हुड्डा के लिए खुले हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बहुत लोग भाजपा के दरवाजे पर, मगर हुड्डा के लिए खुले हैं

दूसरी पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी

रोहतक : दूसरी पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी विचारधारा को जो स्वीकार करेगा उसका स्वागत है। जब उनसे पूछा गया कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा में आए तो? बीरेंद्र सिंह ने चुटकी भरे अंदाज में कहा कि हुड्डा के लिए उनकी पार्टी के दरवाजे खुले हैं। कुछ लोग तो दरवाजे पै बैठे हुए हैं। हम ही कह रहे हैं कि रुको-रुको अभी इंतजार करो, देखते हैं। 
बीरेंद्र सिंह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आए थे।  बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर हो रही लड़ाई पर बोलते हुए कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा को कांग्रेस दो बार इस्तेमाल कर चुकी है। अब सारी बार उन्हें मौका थोड़ा मिलेगा। देश में कांग्रेस की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत लीडरशिप क्राइसिस के कारण हुई है। 
एक समय था जब भाजपा ने खुद नहीं सोचा था कि उनकी इतनी सीट आएगी लेकिन फिर नरेंद्र मोदी के रुप में एक लीडरशिप आई और उनकी 282 सीटें आई। एक लीडरशिप राहुल गांधी की है जो कांग्रेस को 206 सीट से 44 सीट पर ले गए। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में दूसरी पार्टियां छोड़-छोड़कर भाजपा में आ रहे लोगों का वहां भविष्य संकट में था तो वे यहां आ रहे हैं। जहां कुछ आस होगी वहीं आएंगे। यह विपक्षी पार्टियों के सिकुड़ने का दौर है। 50-60 साल कांग्रेस ने देश पर राज किया, अब भाजपा कर लेगी तो क्या गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।