कलायत विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक हजार करोड़ के विकास कार्य करवाए गए हैं : मुख्यमंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कलायत विधानसभा क्षेत्र में लगभग एक हजार करोड़ के विकास कार्य करवाए गए हैं : मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 18 दिन में

कलायत : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 18 दिन में प्रदेश के 80 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी है। इस यात्रा के दौरान प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन मिल  रहा है तथा जनता 75 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान कर ही है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है तथा आगामी पांच वर्षों का आशीर्वाद मिलने के बाद भी विकास की गति को बढ़ाते हुए लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 
मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा के 19वें दिन  जिला कैथल की कलायत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थलों से गुजरते हुए नरवाना के लिए रवाना हुए। मनोहर लाल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु, राज्यसभा सांसद बीरेन्द्र सिंह, स्थानीय लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, हिसार लोकसभा सांसद बृजेन्द्र सिंह, करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मीडिया  सलाहकार अमित आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड के साथ जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों का आशीर्वाद प्राप्त  कर रहे थे। 
उन्होंने पुष्प वर्षा कर उपस्थित जनसमूह का भाजपा को पूरा समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। जन आशीर्वाद  यात्रा के पूरे सफर के दौरान सभी स्वागत समारोहों में नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय,  अबकी बार 75 पार तथा एक बार फिर मनोहर सरकार के गगनभेदी उदघोष सुनाई देते रहे। मुख्यमंत्री ने कलायत स्थित अनाज मंडी  में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, भाजपा के जिला महामंत्री रामपाल राणा तथा मार्केट कमेटी कलायत के चेयरमैन संजीव राणा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि अबकी बार 75 पार, लेकिन उसमें कलायत भी जरूर कहते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।