प्लाट देने के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर मनोहर लाल खट्टर ने साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्लाट देने के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर मनोहर लाल खट्टर ने साधा निशाना

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आडे हाथो लेते हुए कहा कि श्री हुड्डा को प्लाट व पैसे के सपने ही आते हैं। श्री हुड्डा द्वारा मिस वल्र्ड चुनी गई मानुषी छिल्लर को 6 करोड व भूखंड देने की सरकार से की गई मांग बारे पत्रकारो द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हुड्डा को किसी ओर चीज के बारे में भी सोचना चाहिए। अपनी सरकार के समय भी वह प्लाट व पैसा देखते रहे ओर अब वे ऐसा ही कर रहे हैं। श्री खट्टर ने कहा की हुड्डा की सोच ठीक नही है।

मुख्यमंत्री आज हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिए गए निर्णयों के बार एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा अगर उनकी सरकार होती तो वे मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर को कोई प्लाट और नकद राशि देकर सम्मानित करते। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसकी जो प्रवृत्ति हो उसको वहीं नजर आता है। पूर्व मुख्यमंत्री को अब भी प्लाट और पैसे ही नजर आते है। इसके ऊपर भी सोच रखी चाहिए।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।