गुड़गांव टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी को थप्पड़ मारने वाला शख्स गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुड़गांव टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी को थप्पड़ मारने वाला शख्स गिरफ्तार

गुड़गांव के टोल प्लाजा में एक महिला कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बदसलूकी की

गुड़गांव के टोल प्लाजा में एक महिला कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बदसलूकी की जब उसने बिना टोल टैक्स दिए उसे प्लाजा पार करने से रोका। बदले में महिला ने भी शख्स को थप्पड़ मारा।
पुलिस ने बताया कि यह घटना खेड़की धौला टोल प्लाजा पर हुई और शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में टोल लेने वाली महिला तीन अन्य पुरुष सहयोगियों के साथ बूथ के भीतर थी जबकि टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य लोगों और कर्मचारियों ने तनाव कम करने की कोशिश की।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शख्स ने टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी के साथ हाथापाई की और इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी का पता लगा लिया गया और घटना के दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।