आजादी के लिए करना पड़ा लंबा संघर्ष : नरबीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आजादी के लिए करना पड़ा लंबा संघर्ष : नरबीर

NULL

करनाल : हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्थानीय कर्ण स्टेडियम में 69वां गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली तथा शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान से जुड़ा हुआ है। आजादी हासिल करने के लिए हमें एक लम्बा संघर्ष करना पड़ा। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पण्डित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चन्द्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जेलों में अंग्रेजों की अमानवीय यातनाएं सहीं उनके बलिदान को भूलाया नही जा सकता।

उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेेशिया ग्रांट 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की गई है। युद्ध, आतंकवाद या अन्य घटना के दौरान घायल सैनिकों को दी जाने वाली राशि में नि:शक्तता के आधार पर 10 से 15 गुणा तक बढ़ोतरी की गई है। भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की पेंशनों में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले लगभग साढ़े तीन वर्षों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जिससे देश की अर्थ-व्यवस्था में तेजी आई है। भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकवाद के खिलाफ करारी चोट करते हुए नोटबंदी जैसा साहसिक कार्य किया है।

जीएसटी लागू करके ‘एक राष्ट्र-एक कर प्रणाली’ की अवधारणा को साकार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्गदर्शन के अनुरूप ‘सबका साथ-सबका विकासÓ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी के विकास का बीड़ा उठाया है। वर्तमान सरकार ने पिछले लगभग तीन सालों में जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर काम किया है। राज्य सरकार ने समान विकास, जन-जन के कल्याण और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के माध्यम से प्रदेशवासियों में एक नई उम्मीद और एक नया विश्वास जगाया है। राज्य सरकार ने नौकरियों में भाई-भतीजावाद, जात-पात और क्षेत्रवाद को खत्म करके भर्ती प्रणाली को पारदर्शी बनाया है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

– हरीश चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।