अंबाला में राफेल हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला, एहतियात के तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंबाला में राफेल हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला, एहतियात के तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पत्र शुक्रवार को मिला था, जिसके बाद अधिकारियों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन

हरियाणा के अंबाला स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों को स्टेशन को उड़ाने का एक धमकी भरा पत्र मिला है। यहीं पर पांच राफेल विमानों की पहली खेप प्राप्त की गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पत्र शुक्रवार को मिला था, जिसके बाद अधिकारियों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर अंबाला स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया, यह पत्र एक छलावा लगता है और कुछ बदमाशों की करतूत प्रतीत होता है। यह एयर बेस धुलकोट, बलदेव नगर, गरनाला और पंजोखरा और राष्ट्रीय राजमार्ग 1-ए सहित गांवों से घिरा हुआ है।
बता दें कि 29 जुलाई को फ्रांस से पांच राफेल भारत पहुंच गए हैं। जबकि पांच राफेल ट्रेनिंग के मकसद से फ्रांस में ही हैं जो इस साल के अंत तक आ जाएंगे। जबकि ये पूरी डील 36 राफेल विमानों की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।