जाटलैंड में खट्टर ने की सौगातों की बौछार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जाटलैंड में खट्टर ने की सौगातों की बौछार

चुनाव आचार संहिता के ऐलान से पहले प्रदेश भर में चल रही मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा जाट

जींद : चुनाव आचार संहिता के ऐलान से पहले प्रदेश भर में चल रही मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा जाट लैंड जींद के लिए सौगातों से भरी हुई साबित हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद जिला में गुरूवार को जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने से पहले लोक निर्माण विश्राम गृह जींद में 115 करोड़ 92 लाख रूपए की विभिन्न 25 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर जींद जिला के लोगों को फिर से नई सौगात दी। 
मुख्यमंत्री द्वारा उचाना क्षेत्र के लिए लगभग 50 करोड़ की विभिन्न 14 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास की नई सौगात दी गई। इस मौके पर करनाल सांसद संजय भाटिया, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, मीडिया सलाहकार दिल्ली अमित आर्य, सोनीपत लोक सभा सांसद रमेश चन्द्र कौशिक, जिला प्रधान अमरपाल राणा, विधायक डा. कृष्ण मिढ़ा, विधायक जसबीर देशवाल, उचाना विधायक प्रेमलता, पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह बरवाला, मास्टर नरेंद्र गोगल, जवाहर सैनी, देवेंद्र अत्री, सुमन बेदी, बन्टू दालमवाला, जितेंद्र छात्तर, पुरूषोतम शर्मा व अन्य पदाधिकारी व गण्मान्य व्यक्ति मौजूद थे। 
इन 10 उद्घाटन विकास परियोजनाओं में जींद विधानसभा क्षेत्र के लिए जींद स्थित केन्द्रीय सहकारिता बैंक लिमिटेड के माध्यम से 2 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से नया मुख्यालय भवन बेज नम्बर एक से चार का निर्माण, लगभग 5 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विश्राम गृह जींद के विस्तार भवन का निर्माण, संगतपुरा गांव में 4 करोड़ 19 लाख की लागत से एवं ईक्कस गांव में 3 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से 33 के वी सब स्टेशनों का निर्माण शामिल है। 
इसके अलावा सफीदों विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर-9 सफीदों में लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत से 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण, लगभग 8 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बने सफीदों में राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 30 रिहायसी मकानों का निर्माण, नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 9 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से बीएमएल बरवाला लिंक चैनल के डीआर ब्रिज का पुनर्निर्माण, लगभग 2 करोड़ 54 लाख रूपए से सुदकैन नहर कालोनी में मण्डल एवं उपमण्डल कार्यालय भवन का निर्माण, लगभग 91 लाख से ईस्माइलपुर सब माईनर की पाईप लाईन बिछाने का कार्य भी शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।