हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए शुरू की योजना

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एक योजना की शुरुआत की जिसके तहत उन लोगों

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एक योजना की शुरुआत की जिसके तहत उन लोगों को 6,000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे, जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है। ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ की शुरुआत मुख्यमंत्री ने पंचकूला में एक कार्यक्रम में की। इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ पहुंचाना है। 
बता दें कि इस योजना की शुरुआत हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है। राज्य में अक्टूबर में चुनाव होने वाले हैं। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस योजना के तहत सालाना 1.80 लाख रुपये से कम आय और दो हेक्टेयर जमीन रखने वाले परिवार को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता हर साल दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।