जींद : देश की राजधानी दिल्ली में अपने साढ़े तीन साल के सत्ता अनुभव को गिनाते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों से आगामी चुनाव के लिए साथ देने का आह्वान किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जो 70 सालों में नहीं हुआ, वो साढ़े तीन सालों में दिल्ली में करने के बाद हरियाणा में भी हो सकता है। लूट और झूठ की दुकानों को बंद करवाने की चाबी आप लोगों के ही हाथों में है। आम आदमी पार्टी धर्म, जाति-पाति की नहीं, बल्कि संविधान में दिये गए सिद्धांतों पर चलती है। किंतु धर्म और जात-पात का जहर घोल कर राजनीतिक रोटी सेंकने वाली भाजपा, पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को पूरा करने में लगी हुई है।
क्योंकि पाकिस्तान का सबसे बड़ा सपना है कि वह भारत में रह रहे हिन्दू-मुस्लिमों को पूरी तरह बांट दें। यह काम भाजपा ने पिछले चार सालों में किया है। खुद को हिन्दुत्व की पार्टी कहने वाली भाजपा शासित राज्य में विवेक तिवारी को क्यों गोली मारी गई। विवेक तिवारी तो हिन्दू थे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, एन डी गुप्ता, हरियाणा के कोर्डिनेटर डॉ. ओम नारायण, डॉ. राजकुमार पहल और लक्ष्मीनारायण बंसल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को ना किसानों की चिंता है, ना जवानों की। सरकार के मंत्री एक जवान की शहादत को पैसों से तोल रहे हैं। किंतु आम आदमी पार्टी की नीति और नियत पूरी तरह से साफ है।
आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को तैयार CM केजरीवाल, Congress ने किया इंकार
इसलिए उन्होंने हरियाणा के शहीद जवान के लिए नियमों में बदलाव कर पीडि़त परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी। इसके बाद ही हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सोनीपत में पहुंचकर शहीद के परिवार को 50 लाख की घोषणा करते है। भाजपा के नेता सत्ता में नशे में चूर होकर शहीद जवानों और उनके परिवारों का जो अपमान कर रहे है, वह स्वीकार्य नहीं है।
– संजय शर्मा