सदस्यता अभियान और विस चुनाव को रखें टारगेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सदस्यता अभियान और विस चुनाव को रखें टारगेट

सभी मंडलों में 6 जुलाई से 28 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को स्पीड बनाकर

करनाल : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के करीब 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और करनाल जिला में यह लक्ष्य 5 लाख 50 हजार से ऊपर का रहेगा जबकि वर्तमान में करनाल में करीब 3 लाख और प्रदेश में 35 लाख के लगभग भाजपा सदस्य हैं। सभी मंडलों में 6 जुलाई से 28 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को स्पीड बनाकर अपने लक्ष्य को पूरा करना है। 
सदस्यता अभियान के लिए अब 8980808080 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। एक फोन से चार आदमी मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इस अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर वाराणसी से 6 जुलाई को करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 7 जुलाई को हरियाणा में इस अभियान की शुरूआत किसी अतिथि द्वारा होगी और 8 जुलाई को मंडल स्तर पर अभियान की शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री ने सदस्य अभियान को जूनून बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि सदस्य अभियान के साथ-साथ विधानसभा चुनाव का भी टारगेट रखें। 
मुख्यमंत्री शुक्रवार को करनाल में अपने प्रवास के दौरान 3 मंडलों की अलग-अलग बैठक में बूथ प्रमुख, शक्ति केन्द्र प्रमुख व शक्ति केन्द्र पालक एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैक्टर 14 में स्थित कृष्णा मंदिर में आयोजित अर्बन मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को कहा कि यह देश ना मोदी, ना योगी, ना मनोहर का, यह हम सबका है। हमें यह केवल समय के अनुसार सेवा करने का मौका मिला है, भाजपा का केवल एक ही उद्देश्य है देश बचे और राष्ट्र का नाम पूरी दुनिया में नाम हो। देश का हर नागरिक संस्कारवान हो।
इसके लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को मर्यादा में रहकर कार्य करना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को 6 जुलाई से सदस्यता अभियान में एकजुट होकर काम करना होगा और निर्धारित समय से पहले अपना लक्ष्य भी पूरा करना होगा। उन्होंने सबसे पहले कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में की गई मेहनत के लिए बधाई दी और कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि देश में पहले चार सांसदों में करनाल का सांसद संजय भाटिया भारी बहुमत जिताकर लोकसभा में भेजा है। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी वह मजबूती से कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह तक समर्पित होकर सदस्य अभियान में जुडऩा है, ऐसे सदस्यों को पार्टी को सदस्यता विस्तारक का नाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।