कर्मवीर सैनी ने हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति का कांग्रेस में किया विलय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्मवीर सैनी ने हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति का कांग्रेस में किया विलय

सैनी ने कहा भाजपा ने 4 साल बीत जाने के बाद आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं

जींद : सफीदों विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बनकर 20 हजार के लगभग वोट बटोरने वाले और हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मबीर सैनी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कांग्रेस में वापसी की है। गुरूवार को भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित एक समारोह में अपने हजारों समर्थकों के साथ कर्मवीर सैनी ने कांग्रेस पार्टी में विलय की घोषणा की और उनके साथ 62 सरपंच व पूर्व सरपंच, 22 पार्षद व पूर्व पार्षद, 14 बसपा के पूर्व पदाधिकारी, 22 नंबरदार और जिला शेलर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जैन, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश जैन, नगर पालिका के पूर्व उप-चेयरमैन मनोज दीवान व रणवीर सैनी, बसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष जगदीश कश्यप, युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमलेश जैन और पेट्रोल पंप यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघला, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन महावीर लुदाना भी शामिल हुए।

सैनी ने घर वापसी के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें छत्तीस बिरादरी और सभी धर्मों का मान-सम्मान है। उन्ही नीतियों व नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। सैनी ने कहा कि झूठे वायदे करके देश और प्रदेश में भाजपा ने सत्ता हासिल की और चार साल बीत जाने के बाद आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया बल्कि उनके जनविरोधी फैसलों के कारण हर वर्ग में त्राहि-त्राहि मची है। इससे समाज का हर वर्ग दुखी है और प्रदेश में चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही एक ऐसे जननायक नेता हैं, जो इस अन्यायपूर्ण सरकार से लोगों को निजात दिला सकते हैं।

आज प्रदेश की जनता की निगाहें हुड्डा साहब की तरफ टिकी हैं और लोगों को उनके नेतृत्व में ही आस है। सैनी के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी बिरादरियों के लोग एकजुट होकर इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाडऩे का काम करें क्योंकि आज भाजपा की सरकार ने किसान, दलित, पिछड़ा वर्ग, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी को उत्पीडऩ और शोषित करने का काम किया है। इस मौके पर प्रोफेसर वीरेंद्र, जयदीप धनखड़, बलबीर वाल्मीकि, चक्रवर्ती शर्मा, वीरेंदर मराठा, सुरेन्द्र श्योकंद, सुबान खान, भाजपा छोड़कर कर कांग्रेस में आये योगेश सिहाग, डॉ. भीम सिंह पूनिया, होशियार सिंह सैनी, राजा सैनी जलालपुरा, कर्मपाल ढुल ईक्कस, धर्मपाल मलार भी मौजूद थे।

– संजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।