अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करेंगे जेपी नड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करेंगे जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने के लिए हरियाणा आ रहे है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने दी। भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने बताया कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 12 बजे कुंडली बॉर्डर पर पहुंचेंगे वहाँ भाजपा के कार्यकर्ता हरियाणा में पहुँचने पर उसका स्वागत करेंगे। 
कुंडली बॉर्डर के बाद भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पानीपत टोल पर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करेंगे। पानीपत के बाद करनाल में भी कार्यकर्ता  कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिननदन करेंगे। कुरुक्षेत्र की धरती पर प्रवेश करने पर पहले कार्यकर्ता श्री जेपी नड्डा का स्वागत करेंगे इसके बाद भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करेंगे जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला उनके साथ रहेंगे। 
विभिन्न कार्यक्रमो में शिरकत करने के बाद श्री नड्डा शाम को ब्रह्म सरोवर पर आरती भी करेंगे। हरियाणा में 3 दिसम्बर से शुरू हुए अंतराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में इस वर्ष उत्तराखण्ड भागीदारी राज्य है तो नेपाल भागीदारी देश है। 2014 से गीता महोत्सव सभी जिला स्तर, ब्लाक स्तर पर मनाने की पहल करने के बाद अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।