जेटली कद्दावर नेता थे : कलराज मिश्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेटली कद्दावर नेता थे : कलराज मिश्र

राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण

शिमला : राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली एक सुलझे हुए, विषयों पर गहरी पकड़ रखने वाले, दूददृष्टा, कर्मठ और कद्दावार नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहकर महत्वपूर्ण सेवाएं दीं और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ने में योगदान दिया। 
उन्होंने कहा कि अरूण जेटली ने देश के लिए कभी न भूलने वाले योगदान दिए हैं। उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व और देश के लिए जन सहयोग व राष्ट्रीय उत्थान के कार्य के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कलराज मिश्र ने कहा कि अनेक यादें उनसे जुड़ीं हैं जो मुझे हमेशा उनके महान् व्यक्तित्व का स्मरण करवाती रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।