International Yoga Day: कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी ने किया योगाभ्यास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

International Yoga Day: कुरुक्षेत्र में CM नायब सैनी ने किया योगाभ्यास

योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करते दिखे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य प्रमुख हस्तियों ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर योगाभ्यास किया। इसरो ने ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम के तहत अपनी भागीदारी की घोषणा की। न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया।

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ हो चुका है। देश से लेकर विदेशों तक में लोग योगासन करते देखे जा सकते हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय, सांसद नवीन जिंदल और अन्य लोगों ने योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास करते दिखे। सभी कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर जुटे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को विशेष दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेश वासियों एवं सभी योग साधकों को हार्दिक बधाई! भारत की ऋषि परम्परा के अमूल्य उपहार योग ने विश्व को मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक उन्नयन की राह दिखाई है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की शुरुआत से पहले इसरो ने एक्स पोस्ट में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत इसरो ने अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए कहा, “एक इंसान के स्वास्थ्य और पृथ्वी की देखभाल के बीच गहरा संबंध है। मानसिक और शारीरिक संतुलन भी जरूरी है। वहीं, न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर जैसे दुनिया के प्रतिष्ठित चौराहे पर एक जीवंत योग सत्र का आयोजन किया! स्वास्थ्य और एकता के इस उत्साहवर्धक उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

International Yoga Day 2025 : जम्मू से पंजाब तक लोगों में अधिक उत्साह, बच्चे-बुजुर्ग सभी कर रहे योग

इसरो ने सभी लोगों से योग अपनाने की अपील की ताकि स्वस्थ जीवन, मजबूती और एक सतत भविष्य की दिशा में हम मिलकर आगे बढ़ सकें। बता दें, देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। “योग संगम” के तहत सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक देशभर के एक लाख से ज्यादा स्थलों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार लोग सामूहिक रूप से योग करेंगे। प्रधानमंत्री के अलावा, इस मौके पर सरकार की तरफ से 10 खास कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई है जो योग को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे।

पिछले 11 सालों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है। भारत ने विश्व को योग की जीवनशैली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।