इनेलो को झटका, रणबीर गंगवा ने थामा कमल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इनेलो को झटका, रणबीर गंगवा ने थामा कमल

चंडीगढ़ के नलवा से विधायक रणबीर गंगवा ने होली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के नलवा से विधायक रणबीर गंगवा ने होली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली तथा अपनी पूरी आस्था भाजपा में जताई। फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी भाजपा को इनेलो विधायक के शामिल होने से हरियाणा में इनेलो को झटका और भाजपा को मजबूती मिली है, वहीं आमजन के अंदर भी भाजपा के बढते ग्राफ का स्पष्ट संदेश गया है।

वीरवार बाद दोपहर इनेलो विधायक रणबीर गंगवा मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, भाजपा लोकसभा सह प्रभारी विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय पहुंचे तथा भाजपा में अपनी आस्था जताई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें सदस्यता पर्ची देकर सदस्यता ग्रहण करवाई। वर्ष 2008 में परिसीमन उपरांत नलवा विधानसभा अस्तित्व में आई थी, जिसमें पश्चिमी हिसार, आदमपुर के कुछ गांव व हांसी हलके के कुछ गांवों को शामिल किया गया था।

कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी भजनलाल का घर भी इसी विधानसभा का हिस्सा है। वर्ष 2014 के चुनाव में गंगवा गांव वासी रणबीर सिंह प्रजापत इनेलो की टिकट पर हजकां के चंद्रमोहन को हराकर विधायक बने थे। भाजपा की सदस्यता लेने के साथ ही रणबीर गंगवा ने ओबीसी और एससी समाज के भाजपा की तरफ बढ रहे रूझान पर मुहर लगा दी है, वहीं इनेलो को झटका देते हुए उन्होंने भाजपा की सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की परंपरा में भी विश्वास जताया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मौके पर विधायक रणबीर गंगवा का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है, क्योंकि वह अपने काडर और प्रत्येक कार्यकत्र्ता को पूरा मान-सम्मान देती है। इसी कडी में उन्हें भी भरपूर सम्मान दिया जाएगा। वहीं भाजपा में शामिल हुए विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि इनेलो में विभाजन के बाद से ही क्षेत्र में आमजन की सेवा करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। अपने क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है।

(राजेश जैन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।