एसवाईएल मामले को लेकर इनेलो-बसपा ने दी गिरफ्तारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एसवाईएल मामले को लेकर इनेलो-बसपा ने दी गिरफ्तारी

NULL

पिनगवा : एसवाईएल, मेवात केनाल व दादूपुर नलवी के निर्माण के लिए मंगलवार को नूंह में इनेलो बसपा ने संयुक्त जेल भरो आंदोलन के अंतर्गत अपने हजारों समर्थकों के साथ गिरफ्तारियां दी। जेल भरो आंदोलन का नेतृत्व जलयुद्ध नायक प्रतिपक्ष नेता खेलरत्न चौ. अभय सिंह चौटाला ने किया। इस आंदोलन में उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेलो विधायक ज़ाकिर हुसैन, विधायक परमिन्द्र ढुल, सांसद रामकुमार कश्यप, प्रदेश प्रभारी नेतराम एडवोकेट,विधायक नसीम अहमद, पूर्व मंत्री चौ. मौ. इलयास, जिलाध्यक्ष मास्टर बदरूद्दीन, किशोर यादव, पूर्व विधायक गंगाराम, चौ.ताहिर हुसैन एडवोकेट, महेन्द्र जाजोरिया, जावेद अहमद, धर्मपाल राठी, विजय सिंह डागर, रोहतास खटाना आदि इनेलो बसपा नेता उनके साथ रहे। खेलरत्न चौ. अभय सिंह चौटाला ने अपने सैंकडों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी।

जिला प्रशासन द्वारा मिनी सैक्रेटेरियट से इनेलो व बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों में ले जाया गया। कई घंटे बाद सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया। चौटाला ने कहा कि एस वाई एल के निर्माण के लिए हमने भाजपा के कई बार दरवाजे खटखटाए पर इस गूंगी-बहरी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ा। सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी एस वाई एल के निर्माण के हक़ में आया है लेकिन सरकार उसको भी नजरअंदाज कर रही है। हमने इसके निर्माण के लिए दिल्ली में लाठियां खाईं व पंजाब की पटियाला जेल में 6 दिन गुजारे। मेवात क्षेत्र के तीनों विधायक ज़ाकिर हुसैन, विधायक नसीम अहमद व केहर सिंह रावत एस वाई एल, मेवात केनाल की लड़ाई बखूबी लड़ रहे हैं। विधायक ज़ाकिर हुसैन मेवात क्षेत्र की छोटी-बड़ी मांगों को विधानसभा में लगातार उठाते रहते हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– आस मोहम्मद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।