भारतीय मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम ने रचा इतिहास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम ने रचा इतिहास

इंटरनेशनल ओपन जूरी होरिशको मेमोरियल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने महिला एवं पुरुष के दोनों ही

करनाल : हाल ही में किर्गिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल ओपन जूरी होरिशको मेमोरियल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने अपने पिछले प्रदर्शन को निखारते हुए महिला एवं पुरुष के दोनों ही टीम मुकाबलो में कांस्य पदक हासिल किए। यह चैंपियनशिप 5 से 8 अक्टूबर तक किर्गिस्तान के बिशकेक शहर में आयोजित की गयी थी। गौरतलब हैं कि पिछले साल भारतीय टीम ने इसी चैंपियनशिप में पुरुष मुकाबलों में कांस्य पदक जीतकर पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पदक अपने नाम किया था। अबकी बार महिला टीम ने भी अपने हुनर की मिशाल पेश करते हुए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पदक अपने नाम किया। सात सदस्य टीम मे हरियाणा के करनाल से दो खिलाडिय़ों संकल्प चौधरी व् ऋतु दहिया ने अपनी जगह सुनिश्चित की थी। वही दूसरी ओर करनाल के संकल्प चौधरी ने पुरुष एकल मुकाबलों में भी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ पाँचवा स्थान प्राप्त किया।

पुरुष एकल मुकाबलों में संकल्प के साथ 50 अन्य खिलाडी भी थे। जहाँ उन्होंने 45 खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ते हुए पाँचवा स्थान प्राप्त किया । कोच सत्यवीर ने बताया कि यह क्षण सभी पेंटाथलॉन खिलाडिय़ों के लिए बेहद ख़ास हैं। उन्होंने बताया कि सभी खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया व् इस जीत के साथ अपना, अपने परिवार, राज्य, देश सभी का नाम रोशन किया हैं । सत्यवी ने आगे बताया कि अब सभी खिलाडिय़ों का पूरा ध्यान गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलो में मैडल जीतने की ओर होगा। मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान व् भाजपा हरियाणा के महामंत्री वेदपाल ने करनाल पहुंचने पर सभी खिलाडिय़ों व् कोच का स्वागत करते हुए कहा कि सभी खिलाडिय़ों ने आज देश का तिरंगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लहरा कर हम सभी को गौरव पल दिए हैं।

मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन हरियाणा के सह सचिव धनेंद्र वशिष्ट ने बताया कि प्रदेश के खिलाडिय़ों को मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल की पूर्ण सुविधाएं देने के लिए मॉडर्न पेंटाथलॉन ग्राउंड तयार करवाने का भरसक प्रयास किया जा रहा ताकि इस खेल के खिलाड़ी देश विदेश में जिला के साथ प्रदेश का नाम रोशन कर सके। हरियाणा के खिलाडिय़ों का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक जीतना होगा। गौरतलब हैं कि भारतीय मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम के कोच सत्यवीर सिंह पिछले छ: साल से करनाल में खिलाडियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। संकल्प अभी दयाल सिंह कॉलेज में बी.ए के छात्र हैं और ऋतु हरियाणा पुलिस की मधुबन स्थित अकादमी में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। संकल्प पिछले पांच साल से अपने कोच सत्यवीर की छत्रछाया में मॉडर्न पेंटाथलोन की तैयारी कर रहे हैं। संकल्प अभी तक तीन बार मॉडर्न पेंटाथलोन की एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं।

– हरीश चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।