पहले वाला नहीं अब ताकत वाला भारत : तोमर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहले वाला नहीं अब ताकत वाला भारत : तोमर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को हरियाणा के दौरे पर नहीं पहुंचे। उनका

टोहाना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को हरियाणा के दौरे पर नहीं पहुंचे। उनका कार्यक्रम अंतिम समय में रद हो गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री और हरियाणा में भाजपा के चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर और केंद्रीस मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने टाेहाना व ऐलनाबाद की रैलियों को संबोधित किया। तोमर ने कहा कि आज पहले वाला भारत नहीं रही। आज यह ताकत वाला भारत है। यह कमाल किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 
तोमर ने कहा कि पहले पाकिस्तान सीमा पर गलत हरकतें करता था और आतंकी हमला कराता था तो पहले के प्रधानमंत्री कहते थे कि हम देखते हैं क्या करें, लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने इस माहौल को बदल दिया। पीएम मोदी ने तुरंत इस तरह की हरकतों का जवाब दिया है। आज पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का ध्वज बुलंद किया है और इसका सम्मान बढ़ाया है। आज पूरी दुनिया भारत के कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा को भ्रष्टाचार से मुक्त कराया। 
मनोहर सरकार ने बिना किसी भेदभाव व पर्ची के बिना 70 हजार युवाओं को रोजगार दिया। मनोहर लाल ने हरियाणा का संपूर्ण विकास किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह चुनाव अच्छाई व बुराई और सत्य व असत्य की लड़ाई है।  सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों का विकास किया। केंद्र की नरेंद्र मोदी और हरियाणा की मनाेहर लाल सरकार ने लाेगों का कल्याण किया है। 
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा को मनोहर लाल की सरकार ने भ्रष्टाचार से मुक्त कराया। पहले की सरकारों ने जमकर घोटाले किए और भ्रघ्टाचार की होड़ लगी रहती थी। मनोहर लाल सरकार ने इसको खत्म किया। महिलाओं के शोषण के लिए बदनाम हरियाणा को मनोहर लाल ने इस कलंक से भी मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए एक से एक योजनाएं शुरू की। 
हरियाणा की मनोहर लाल ने इन योजनाओं को मूर्त रूप देेकर लोगों तक पहुंचाया। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता कहते थे कि अनुच्छेद 370 को नहीं हटाया जा सकता। इसे हटाया गया तो भूचाल आ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे कई जन्म लेने के बाद भी इसे नहीं हटा सकते। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।