प्रदेश में पहले से पांच गुना भ्रष्टाचार बढ़ा : अभय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रदेश में पहले से पांच गुना भ्रष्टाचार बढ़ा : अभय

अभय चौटाला की ‘जन अधिकार यात्रा’ भिवानी के बवानीखेड़ा हलके के गांवों में पहुंची। उन्होंने सरकार पर आरोप

चंडीगढ़ : नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की ‘जन अधिकार यात्रा’ सोमवार को भिवानी के बवानीखेड़ा हलके के गांवों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का हर मंत्री अपने विभाग में भ्रष्टाचार कर रहा है, इसका बाबत जल्द ही चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर मंत्रियों के साथ सीएम द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा किया जाएगा।

वहीं उन्होंने जेजेपी पर निशाना साधते हुए तीसरा खुंटा करार दिया। बता दें कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पूरे प्रदेश में ‘जन अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं। सोमवार को गांव सिकंदरपुर, जमालपुर, मिलकपुर, बवानीखेड़ा, जाटू लोहारी, तिगङाना व चांग सहित अनेक गांवों में पहुंची। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावों में भाजपा व कांग्रेस के साथ इनकी कठपुतली (जेजेपी) रूपी तीसरे खुटे को भी उखाड़े फैंकना है। वहीं मीडिया से रुबरु हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हम किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों, बेरोजगारों व एसवाईएल के हक की लङाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार बढ़ने के बयान का समर्थन किया और कहा कि प्रदेश में पहले से पांच गुणा भ्रष्टाचार बढ़ा है। अभय ने चुटकी लेते हुए कहा कि सीएम मनोहर लाल भ्रष्टाचार के प्रतिशत के हिसाब मापते हैं जैसे वो तापमान हो। उन्होंने कहा कि आज सरकार का हर मंत्री अपने विभाग में भ्रष्टाचार कर रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की पेंशन बनाने की चर्चाओं पर अभय ने कहा कि वादा तो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का था। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा अपने हर वादे से मुकरी है।

ऐसे में अब ये सही बात करेंगे तो भी लोगों को विश्वास नहीं होगा। जातिवाद रूपी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। चुनावों में लोग जात-पात की बात करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। वहीं उन्होंने अकाली विधायक बलकौर सिंह द्वारा जेजेपी में शामिल होने पर कहा कि अकाली से हमारे संबंध एसवाईएल का विरोध करने पर ही खत्म हो गए थे। मनू भाकर की इनाम राशि को लेकर अभय ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा में बेटियों व महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार व अपमान हुआ है। इस दौरान हजारों इनेलो-बसपा गठबंधन नेता ‘जन अधिकार रैली’ में उपस्थित थे।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।