रु20 करोड़ की लागत से ब्रह्मसरोवर में चलते पानी की व्यवस्था का किया उद्घाटन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रु20 करोड़ की लागत से ब्रह्मसरोवर में चलते पानी की व्यवस्था का किया उद्घाटन

संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित और परिभाषित करने के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आगामी ब्रह्मसरोवर पर आयोजित किया

कुरुक्षेत्र  : भारतीय परिवेश की संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित और परिभाषित करने के दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आगामी 7 दिसंबर से 23 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर आयोजित किया जा रहा है। क्राफ्ट और सरस मेले की शुरूआत 7 दिसंबर से हो जाएगी जबकि मुख्य गीता महोत्सव कार्यक्रम 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यातिथि होंगे तथा आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जबकि समापन अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गीता महोत्सव में पहुंचेंगे। यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रद्घालुओं की आस्था और श्रद्घा के प्रतीक ब्रह्मसरोवर में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से चलते पानी की व्यवस्था के उदघाटन उपरांत भारी संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता महोत्सव में विख्यात संत महात्मा भी भाग लेंंगे। कुरुक्षेत्र एक अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक व्यवस्था के रूप में उभर कर सामने आया है। परिधि में स्थित 134 तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्वार कर्मबद्घ तरीके से किया जा रहा है। इन तीर्थ स्थलों के प्रति श्रद्घालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यातायात की सुविधा के दृष्टिगत दो बसें भी चलाई गई हैं। इन स्थानों पर स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था हो इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है।

तीर्थ स्थलों में से 20 मुख्यतीर्थ स्थलों पर सक्रिय रूप से गीता महोत्सव मनाया जाएगा। सरस्वती का यह क्षेत्र शिक्षा और ज्ञान का भंडार है, यहां से हर इंसान को नई सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ-साथ गुणों का संचार भी होना चाहिए, हम सभी को मिलकर इस प्रकार की व्यवस्था कायम करनी है।

उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति में आगे कहा कि आदर्शो और संस्कारों के ऐसे आध्यत्मिक केन्द्रों से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, शिक्षा का प्रचार और प्रसार के साथ-साथ बुराईयों और सामाजिक कुरितियों के उन्मूलन के संदेशों का आह्वान होना चाहिए ताकि सभ्य और सार्थक समाज की रचना हो सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव एैप को भी लांच किया। इस एैप से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड़ कर सकते हैं और महोत्सव में होने वाली पल-पल की लाईव देख सकते है और महोत्सव से जुडकऱ इसका आंनद उठा सकते है।

मुख्यमंत्री ने गोल्फ कार्ट पर बैठकर ब्रह्मïसरोवर पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया, भीति चित्रों को भी देखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए इसके लिए समय से पहले ही सभी तैयारियों को पूरा कर लें।

इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से डीसी डॉ. एस.एस फुलिया, एसपी सुरेन्द्र पाल सिंह, एडीसी अनिश यादव, सीईओ केडीबी संयम गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, लोकसभा प्रभारी धर्मवीर डागर, मंहत साक्षी गोपाल, महेश मुनि, अनुप गिरि, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, थानेसर मार्किट कमेटी चेयरमैन सुरेश सैनी, रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा,ब्लाक समिति चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, ब्राहमण सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा, हरदीप सिंह संजू, मनिन्द्र छिंदा, प्रदीप सैनी, दीपक सिड़ाना आदि मौजूद थे।

(रामपाल शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।