संदीप सिंह केस में महिला कोच का आरोप कहा 1 करोड़ देंगे मुंह बंद रखो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संदीप सिंह केस में महिला कोच का आरोप कहा 1 करोड़ देंगे मुंह बंद रखो

हरियाणा के मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह इन दिनों सु्र्खियों में बने हुए हैं। दरअसल उनपर

हरियाणा के मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह इन दिनों सु्र्खियों में बने हुए हैं। दरअसल उनपर जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके बाद उनके खिलाफ महिला कोच ने उनके खिलाफ एफआई दर्ज करवाई है।
वहीं अब पीड़िता कोच ने इस केस को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि  महिला कोच ने कहा है कि उन्हें फोन कॉल्स आ रही हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि जिस देश जाना चाहती हो जाओ, एक महीने का एक करोड़ मिलेगा। बस अपना मुंह बंद रखो।….
मजिस्ट्रेट के सामने कोच का बयान होगा दर्ज 
इस मामले को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में जूनियर महिला कोच से सेक्टर 26 की पुलिस ने 8 घंटे पूछताछ की है। इस दौरान पुलिस ने उनसे 45 से अधिक सवाल पूछे । इसके बाद केस में जांच के लिए  कोच का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।  आज मजिस्ट्रेट के सामने कोच का बयान भी दर्ज होगा। वहीं केस को लेकर पीड़िता के वकील दीपांशू ने बताया कि अभी तक हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह से एक बार भी पूछताछ नहीं हुई है। जबकि जो धाराएं लगाई गई हैं। उसके आधार पर चंडीगढ़ पुलिस को संदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। दीपांशू ने इस मामले में हरियाणा पुलिस जांच को प्रभावित कर रही है लगातार पीड़िता के पास फोन आ रहे हैं। पीड़िता के घर पर 3-4 बार हरियाणा पुलिस भी आ चुकी है। 
 मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने दिया बयान
इस केस को लेकर हरियाणा  मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने चुप्पी ने तोड़ी है। उन्होंने इस पूरे विवाद में कहा कि महिला कोच अनर्गल बयान दे रही है। आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता उसकी पुलिस छानबीन करती है। इसके बाद ही यह सिद्ध होता है कि जो आरोप लगाए गए हैं वह सही है या नहीं। कोच के पिता ने मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।