भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम करेगी जनाक्रोश रैली : अशोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने का काम करेगी जनाक्रोश रैली : अशोक

NULL

रेवाड़ी : कांग्रेस की आगामी 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जनआक्रोश रैली की तैयारियों जोरों पर है। रविवार को पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। जनाक्रोश रैली के लिए कार्यकर्ताओ में जान फूंकने के लिए कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमे प्रत्येक कांग्रेस नेता को उसकी क्षमता के अनुसार भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक उपरांत पत्रकारों को संबोध्ति करते हुए श्री तंवर ने कहा कि दिल्ली रैली में हरियाणा से 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कांग्रेस राजनीति नहीं, जनभावनाओं लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली के माध्यम से राहुल गांधी जनता की आवाज बनकर इस बहरी सरकार के कानों तक पंहुचाने का काम करेंगे।

यह रैली भविष्य की राजनीति के लिये मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनाव के लिए कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने गुड़गांव लोकसभा तथा रेवाडी विधानसभा की टिकट कैप्टन अजय सिंह यादव व चिरंजीव राव को देने के लिए आशीर्वाद दे रखा है। अब फैसला इनको करना है कि कौन लोकसभा लड़ेगा और कौन विधानसभा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनआक्रोश रैली भाजपा के ताबूत की आखरी कील साबित होगी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पिछले चार सालों के शासन में भाजपा ने सिर्फ साम्प्रदायिक हिंसा बढाने का काम लिया है। जिसके कारण आज हर वर्ग सरकार से दुखी है। इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अब जनाक्रोश रैली करने जा रही है। यह रैली शंखनाद का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पूरी मजबूती के साथ आगे बढ रही है।

वहीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा गैंगरेप की राजधानी बन चुका है। यहां आज हर वर्ग आंदोलित है। सरेआम बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है और बीजेपी को राजनीति सूझ रही है। देश में बेटियां सुरक्षित नही हैं। उन्नाव, कठुआ, सूरत, रोहतक इत्यादि जगह बेटियों की साथ हैवानियत के मामले सामने आए हैं। महिलाओं खासकर बच्चियों के साथ घट रही बलात्कार की घटनाएं न केवल शर्मनाक हैं, बल्कि इनसे यह भी साफ हो गया है कि भाजपा राज में महिला कितनी सुरक्षित हैं।

चिरंजीव राव ने कहा कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण व्यापारी, कर्मचारी, किसान, जवान, युवा, मजदूर हर कोई भाजपा सरकार से पीछा छुडाना चाहते हैं। इस सरकार ने चार साल में देश व प्रदेश को आगे ले जाने की बजाय पीछे ले जाने का काम किया है। देश व प्रदेश का विकास का पहियां थम चुका है। देश व प्रदेश की जनता सत्ता की चाबी कांंग्रेस के हाथों में सौंपना चाहती है। जनता को सिर्फ चुनाव का इंतजार है। रैली के बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इस मौके पर सैंकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।