हरियाणा में प्रदेश की जनता वोट की चोट मारने के इंतजार में : चौटाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा में प्रदेश की जनता वोट की चोट मारने के इंतजार में : चौटाला

NULL

पलवल : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने आज कहा कि लोकतंत्र में लाठी के बल पर किसी को सता से बाहर नहीं किया जा सकता बल्कि उसे वोट की चोट से हटाया जाता है और प्रदेश की जनता अब वोट की चोट मारने के इंतजार में बैठी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश के व्यापारियों और दुकानदारों का कामकाज पूरी तरह से ठप है और आज प्रदेश का हर वर्ग चुनावी तारीख की बाट जोह रहा है।

राज्य में जिस दिन चुनाव होंगे यहां उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। इनेलो प्रमुख चौटाला आज यहां शिव वाटिका में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। तिहाड़ जेल से पैरोल पर आए इनेलो प्रमुख ने 3200 युवाओं को नौकरी देने के मामले में वह कांग्रेस नेताओं के कारण ही जेल गए हैं। समय आने पर प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस को इनकी असलियत बताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।