गुरुग्राम में आधा दर्जन गोदामों में लगी भयंकर आग

आग की लपटें इतनी भयंकर थी लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे थे। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने

गुरुग्राम : साइबर सिटी के राजेंद्र पार्क की आधा दर्जन कंपनियों में लगी आग से करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लेकिन दमकल विभाग की भी पोल खुल गई। घंटों के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी आई और बढ़ती आग को देखकर राजेंद्र पार्क पुलिस भी बीटी करती रही क्योंकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से नाकाबंदी भी की। उसके बाद दमकल विभाग की नींद टूटी और आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गई लेकिन तब तक आधा दर्जन गोदामों में भयंकर आग लग गई। आग की लपटें और धूएं से चारों तरफ कोहराम मच रहा था। आस पास के लोग भी अपने घरों से बाहर भाग रहे थे।

आग की लपटें इतनी भयंकर थी लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे थे। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी आज अहम रोल निभाया है। अन्यथा काफी लोग झुलस जाते। पुलिस ने और आम जनता ने इतना सराहनीय कार्य किया कि कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला। देर सायं तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। लेकिन दमकल विभाग ने यह पुष्टि नहीं की है कि इसमें कोई जला नहीं है। दमकल विभाग का इतना कहना है कि ट्रेफिक जाम की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियां लेट पहुंची। क्येांकि फोम में आग लगी थी इसलिए पानी की बौछार काम नहीं कर रही थी।

आग की लपटे कई किलोमीटर दूर तक दिख रही थी और धुआं ने चारों तरफ कोहराम मचा दिया था। जानकारी के अनुसार साइबर सिटी के राजेंद्र पार्क इलाके में दोलताबाद रोड पर स्थित टेक चंद नगर में चंदा पैकिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज है कि उसने अपने आगोश में आसपास के भी कई गोदामों को ले लिया। आग से रेलवे स्टेशन से दौलताबाद की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही बड़ी संख्या में होती है इसलिए यहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– सतबीर भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।