इनेलो-बसपा की सरकार बनी तो प्रदेश के किसान होंगे मालामाल : अभय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इनेलो-बसपा की सरकार बनी तो प्रदेश के किसान होंगे मालामाल : अभय

प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा यदि प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश के

तोशाम : इनेलो के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व मेंं चल रही जन अधिकार यात्रा तोशाम पंहुची। इनेलो बसपा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का गांव खरकड़ी माखवान में जोरदार स्वागत किया तथा मोटरसाईकिलों के काफिले के साथ स्वागत समारोह तक पंहुची। तोशाम में स्थित गांव पिटौदी में आयोजित जनअधिकार यात्रा के स्वागत समारोह में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यदि प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनी तो प्रदेश के किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा।

किसानों का ट्यूबवैल का बिल पूर्णता माफ किया जाएगा। घरों के बिलों को आधा किया जाएगा और प्रदेश में हर जगह 24 घंटे बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाएगी, प्रदेश के हर घर से एक युवा को नौकरी दी जाएगी, बेरोजगारी भत्ता 15 हजार रूपए प्रति माह किया जाएगा, उसके अलावा बुजुर्गों को सौ रूपए प्रतिदिन के हिसाब से बुढ़ापा पेंशन, गरीब की बेटियों की शादी में 5 लाख रूपए कन्यादान तथा प्रदेश की बेटी को सुरक्षा की गारंटी व मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश से जनता से झूठ बोलकर सत्ता हथिया ली और अब तक के शासनकाल में हर वर्ग से छलावा किया है। आने वाले चुनावों में प्रदेश की जनता इस विश्वासघात का बदला लेकर इनेलो-बसपा गठबंधन को सत्ता सौंपेगी। अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने इनेलो को कमजोर करने के प्रयास किया है। 2014 में जनता कांग्रेस के दस साल के कुशासन से त्रस्त थी।

लोग मोदी के झूठे वादों के झांसे में आ गए। उन्होंने कहा कि जब 18 अप्रैल को इनेलो-बसपा का गठबंधन हुआ तो कांग्रेस एवं भाजपा के नेताओं ने इसे दो कमजोर दलों का गठबंधन की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन 1987 का इतिहास दोहराएगा। इस दौरान उन्होंने जनता से कई वायदे करते हुए कहा कि उन्हें सत्ता में आने का मौका मिल तो आमजन की हर पीड़ा को समझते हुए उनके समाधान के अनुसार समाजहित में फैसले लिए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक रणबीर गंगवा, धर्मपाल ओबरा, कमला रानी, मनोज यादव, बलदेव घणघस,पप्पू धानक, रणधीर सिंह धीरा पिटोदी, रविकांत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

– नरेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।