भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के जींद से पार्टी के ‘मिशन-2019’ का आगाज कर चुके है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली शुरू हो गई है। इस रैली को युवा हुंकार रैली का नाम दिया गया है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा सरकार ने अभी विकास की नींव रखी है, इमारत बनाना बाकी है। हम विकास की ऊंची और शानदार इमारत बनाएंगे। उन्होंने आयुष्मान याेजना को नमोकेयर नाम दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार गरीबों और किसानों की सरकार हैं। भाजपा सरकारों ने भ्रष्टाचार समाप्त किया है।
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोदी सरकार और हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ की. अपने भाषण के दौरान उन्होंने हुड्डा पर भी जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा सरकार की उप्लब्धि इतनी है कि सात दिन का भागवत बैठाना पड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि हुड्डाजी सुन लीजिए पाई-पाई का हिसाब लेकर आया हूं, हिम्मत हो तो सुन लीजिए। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अपने चट्टों-बट्टों को पैसा देती थी और हम जनता के लिए पैसे देते हैं, खट्टर पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।
मनोहर लाल खट्टर सरकार की तारीफ करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने तबादलों के उद्योग को बंद किया। ऑनलाइन व्यवस्था लागू करके इस व्यापार को बंद किया। भर्तियों में पारदर्शिता लाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार को लेकर सबसे अग्रणी राज्य बना हरियाणा। 2019 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 सीट पर भाजपा की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार ने बहुत काम किया। पहली बार गांव और गरीब और किसान को लग रहा है कि यह सरकार मेरी है। हरियाणा के लोगों ने देश के लिए प्राणों का योगदान है। हरियाणा देश के लिए जान देने में सबसे आगे।
युवा हुंकार रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को नहीं जनता को हिसाब देने आया हूं। हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 13वें वित्त आयोग में 14 हज़ार करोड़ से बढ़ाकर 42 हज़ार करोड़ का बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने भष्टाचार मुक्त सरकार दी है। चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में तो मुख्यमंत्री तक जेल जा चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार ने हरियाणा को केरोसिन मुक्त किया।
वही ,इस बीच अमित शाह की रैली का विरोध कर रहे नरवाना से इनेलो विधायक पृथ्वी सिंह को उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शाह की रैली को काले झंडे दिखाने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर भी हिरासत में लिए गए हैं। भाजपा के करीब 15 हजार बूथ हैं। हर बूथ से पांच बाइक और दस व्यक्ति रैली स्थल तक पहुंचाने का प्लान तैयार किया गया है। हरियाणा में ऐसा पहली बार होगा, जब इतनी बड़ी बाइक रैली होने जा रही है।
अभी तक लोग बसों, ट्रैक्टर, ट्रालियों और गाडिय़ों में भरकर रैलियों में पहुंचते रहे हैं। इस रैली के जरिए भाजपा राज्य में जहां अपने साढ़े तीन साल के कामकाज पर मुहर लगवाने का काम करेगी, वहीं भविष्य का रोडमैप भी बताएगी। सुरक्षा के लिहाज से शाह हेलीकाप्टर के जरिए जींद पहुंचेंगे। वह हैलीपेड से थोड़ी दूरी तक ही बाइक पर चलेंगे। भाजपा प्रभारी डा. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और महामंत्री संगठन सुरेश भट्ट ने रैली की तैयारियों की समीक्षा के बाद दावा किया कि रैली बेहद कामयाब होगी और पार्टी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।