लोस की दस की दस सीटें कैसे जीतें? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोस की दस की दस सीटें कैसे जीतें?

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की दस की दस सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने लोकसभा

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की दस की दस सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव कार्य समिति की अंतिम बैठक में रणनीति बनाई। कार्यकर्ताओं से पूछा गया कि आखिर वे कौन से मुद्दे है, जो चुनाव में जनता के बीच ले जाया जाए। साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने संवाद के दौरान बताया कि लोकसभा के साथ साथ भले ही विधानसभा चुनाव भी हो जाए तो भाजपा के पक्ष में पूरी तरह से लहर है। कार्यकर्ताओं ने सरकार की नौकरियों में पारदर्शिता को सराहा तो कुछ योजनाओं को लेकर सुझाव भी दिए।

भाजपा हाईलेवल की बैठक में ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार की कई योजनाओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और उन्हें चुनाव में जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा चुनाव कार्य समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक करीब साढे 12 बजे शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला ने की। बैठक की शुरूआत से ही कार्यकर्ताओं का मन टटौला गया और एक एक मुद्दा कार्यकर्ताओं के सामने रख कर उनकी राय जानी।

कार्यकर्ताओं ने संवाद के दौरान अपनी बात रखी कि प्रदेश में भी सैनिक आयोग का गठन हो तो जबकि दूसरे कार्यकर्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने नौकरियों को जो पारदर्शिता बरती है, उससे सरकार की काफी सराहना हुई है और यह मुद्दा भी चुनाव में बनाया जाए कि पहली सरकार ऐसी है, जिसने पारदर्शिता के साथ काम किया है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि कोई ऐसा क्षेत्र तो नहीं है जहां पर सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिला हो, इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा के साथ साथ विधानसभा के चुनाव कराया जाए, जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने जबाव दिया कि पहले दस की दस सीटे जीतकर मोदी जी की झोली में डालनी है और समय पर ही चुनाव होगे, इसलिए कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।