हुड्डा के नेतृत्व में थामेंगे कांग्रेस पार्टी का दामन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हुड्डा के नेतृत्व में थामेंगे कांग्रेस पार्टी का दामन

NULL

करनाल : एकता शक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र मराठा 24 मई को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हुड्डा निवास पर अपनी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करेंगे। मराठा के साथ उनके हजारों कार्यकर्ता भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यह बातें वीरेंद्र मराठा ने होटल प्रेम प्लाजा में प्रैसवार्ता के दौरान कही। इस दौरान उनके साथ एकता शक्ति पार्टी के सभी पद्धाधिकारी मौजूद रहे। वीरेंद्र मराठा ने कहा कि पार्टी के विलय के बाद 3 जून को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में समालखा में होने वाली जनक्रांति रथयात्रा रैली में उनके समर्थक हजारों की संख्या में भाग लेंगे। मराठा ने कहा कि आज भाजपा सरकार ने सिविल वार जैसे हालात पैैदा कर दिए हैं। हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है और भय व भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

उन्होंने कहा कि किसान और कर्मचारी मांगों को लेकर हर रोज धरने पर हैं। निरंकुश सरकार द्वारा उनपर लाठीचार्ज करवा दिया जाता है। ऐसे समय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस निरंकुश सरकार के खिलाफ जनक्रांति यात्रा शुरू करके आवाज उठाई। मराठा में कहा कि वर्तमान में भूूपेंद्र सिंह हुड्डा किसान नेता होने के साथ साथ व्यापारियों, मजदूर वर्ग, कर्मचारी और सर्व समाज के हितों के रक्षक के रूप में उभरें हैं। मराठा ने कहा कि आज सवाल वर्ग या क्षेत्र का नहीं है। आज पूरा हरियाणा भाजपा के कुशासन से परेशान है। वीरेंद्र मराठा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में उतरी हरियाणा के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मराठा ने कहा कि अब उतरी हरियाणा ने ठान लिया है कि उत्तरी हरियाणा की सभी सीटें हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की झोली में डालेंगे। वीरेंद्र मराठा ने कहा कि वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा से काफी प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने हजारों समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। मराठा ने कहा कि उनके साथ एकता शक्ति पार्टी में जुुडे कुछ साथी अब दूसरी पार्टियों में चले गए थे। जोकि अब उनके साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि उनके कई साथी आज आरएसएस के जिला स्तर के अधिकारी हैं, वो भी 24 मई को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दें कि वीरेंद्र मराठा ने 2003 में उतरी हरियाणा का मुद्दा उठाकर एकता शक्ति पार्टी का गठन किया था।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।