फिर सीएम बना दो लंगोट घुमा दूंगा : हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फिर सीएम बना दो लंगोट घुमा दूंगा : हुड्डा

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा

रोहतक : पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर सता में आई, लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद भी अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार एक भी वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार से आज हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही बुजुर्गो को घर बैठे 51 सौ रूपये पैशन दी जाएगी। 
साथ ही सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान व पुरानी पैंशन नीति को भी बहाल किया जाएगा। इसके अलावा गरीब परिवारों की महिलाओं को दो हजार रूपये चूल्हा खर्च दिया जाएगा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को गढ़ी सांपला किलोई से नामाकंन दाखिल करने के बाद अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। हुड्डा ने कहा कि जब मैने शुरूआत की तो लोग कहते थे कि हम तनै आशीर्वाद तो दे देंगे लेकिन दूसरा उम्मीदवार तनै बणन नी देगा। मैं कहता था कि तम आशीर्वाद दे दो, उसनै तो मैं अपने आप देख लूंगा। 
आज फिर आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। फिर वही वक्त आया है, इस बार आशीर्वाद मिला तो राजनीति का रंग और ही होगा। हुड्डा ने कहा कि मुझे पता है आपका आशीर्वाद मेरे साथ है। यही मेरी ताकत है। पहले आप लोगों ने बना दिया तो मैंने पूरे हरियाणा मैं लंगोट घूमा दिया था,  दोबारा बना दो दोबारा लंगोट घूमा दूंगा। हुड्डा ने जमकर भाजपा सरकार पर भड़ास निकाली। हुड्डा ने रोहतक रैली वाली घोषणाएं फिर से दोहराई। 
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में धोखा खा चुकी है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड फैकने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार से लोगों को आशा थी, वह निराशा में बदल गई। आज किसान बर्बादी के कगार पर है, फसलों के मूल भाव तक नहीं मिल पा रहे है, जिससे किसान कर्ज के तले डूब गया और आत्महत्याएं करने पर मजबूर है। यहां तक फसलों के सरकारी मूल्य तक किसानों को नहीं मिल पा रहे है। 
भाजपा ने खाद, बीज व कृषि यंत्रों पर जीएसटी लागू कर किसान की कमर तोडऩे का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन लाख 82 हजार सौ सौ गज के गरीब लोगों को प्लाट दिए, लेकिन भाजपा ने एक भी नहीं दिया। इतना ही नहीं कांग्रेस द्वारा दाल रोटी व गरीब बच्चों के लिए वजीफा योजना शुरू की उसे भी भाजपा ने बंद कर दिया। व्यापारियों पर मनमाने ट्रैक्स व कर्मचारियों के साथ धोखा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।