भाजपा पर जमकर बरसे हुड्डा

NULL

रोहतक : राजनीति इतनी सीधी सपाट नहीं होती कि लोग उसमें अपनी मनचाही भूमिका पहले ही तय कर ले। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा के साथ-साथ अनुशासित व सिद्धांतों पर चलने वाले पार्टी है, लेकिन इतना निश्चित है और सिद्ध है कि भविष्य का नेतृत्व वही करेगा, जिसमें सही व गलत के बीच का फर्क पहचाने व स्वीकारने का विवेक हो। साथ ही सिद्धांतों के पक्ष में खड़े होने का भी साहस हो। कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मानते हैं कि राजनीति जनसेवा का ही माध्यम है। पौने चार साल के भाजपा सरकार के कार्यकाल को लेकर मनमोहन कथूरिया के साथ विशेष बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने माना कि भाजपा ने धर्म, जातिपाती पर राजनीति कर देश को बांटने का काम किया है।

यहीं नहीं प्रदेश में भी जातिवाद का जहर घोल कर 36 बिरादरी को बिगाडऩे का काम किया। इतिहास गवाह है कि हरियाणा हमेशा से भाईचारे की मिशाल माना जाता था, लेकिन भाजपा ने इस भाईचारे को खत्म करने के लिए एक बार नहीं कई बार खत्म करने का प्रयास किया। रही बात विकास की भाजपा सरकार ने पौने चार साल के शासनकाल के दौरान एक भी ऐसा कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया, जिसकी वह सराहना कर सके, बल्कि प्रदेश पर कर्जा भी दुगना कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राजनीतिक सवालो को लेकर खुलकर जबाव दिया और कहा कि नई पार्टी बनाने की तो सिर्फ अफवाए है, जोकि उनके विरोधी फैला रहे है, वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(कथूरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।