हुड्डा चले भोले की शरण में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हुड्डा चले भोले की शरण में

हुड्डा ने अरावली की वादियों में अज्ञातवास के दौरान पांडव राज द्वारा निर्मित शिव लिंग पर जलाभिषेक कर

फिरोजपुर झिरका : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अरावली की वादियों में अज्ञातवास के दौरान पांडव राज द्वारा निर्मित शिव लिंग पर जलाभिषेक कर पार्टी को मजबूत करने के लिए मनोकामना मांगी। ज्ञात हो कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेवात जिले से जनक्रांति रथ यात्रा को लेकर आगे बढ रहे है। जैसे कि गत दिवस प्रदेश के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने अपने सम्बोधन में अरावली की वादियों में एतिहासिक मंदिर का जिक्र किया कि हर मांगने वाले की मुराद पूरी होती है तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रात: लगभग 10 बजे दोहा गांव की यात्रा को शुरू करने से पहले अरावली की वादियों में स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पूरें अमले के साथ पहुंचे।

मंदिर का वातावरण को देखकर गदगद हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वो कई बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले में आए लेकिन शिव मंदिर के दर्शन नही किए लेकिन आज मन को शांति मिली है। अगर शिव भोले ने मौका दिया तो मंदिर पर पुन: आकर जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर के विकास के मामले में कहा कि सरकार आने पर जो समिति कहेगी वो मंदिर की समिति के लिए पूरा किया जाएगा। उनके साथ पूजा के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(पुष्पेन्द्र शर्मा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।