डेरा प्रमुख राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब- हरियाणा में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डेरा प्रमुख राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब- हरियाणा में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू

NULL

रेप मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ 25 अगस्त को फैसला आना है। लेकिन कोर्ट के फैसले के मद्देनजर हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट किया गया है। सूत्रों की माने तो, फरीदकोट में डेरा समर्थकों ने चर्चा घरों में भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल और काफी नुकीले हथियार जमा कर लिए हैं। यदि फैसला डेरा प्रमुख के खिलाफ जाता है, तो वे भारी उपद्रव कर सकते हैं।

जानकारी के आधार पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने और अनुयायियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश है। एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। वही हरियाणा सरकार ने सभी जिलों में धारा-144 लागू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को दूसरे राज्यों से लगने वाली सीमा के इलाकों में तैनात किया गया और केंद्र सरकार से पहले ही अर्धसैनिक बलों की 115 कंपनियां देने का आग्रह किया गया है। फैसला आने के बाद अगर लोग किसी भी तरह का कानून तोड़ते हैं तो उन्हें सीधा गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, फैसला आने तक पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और होम गार्ड्स को ड्यूटी पर बुलाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

हरियाणा के पंचकुला की सीबीआई की विशेष अदालत दुष्कर्म के मामले में 25 अगस्त को फैसला देगी जिसमें डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह आरोपी हैं। मामले की सुनवाई 2007 से चल रही है। गुरमीत राम रहीम के पंजाब व हरियाणा व दूसरे राज्यों में लाखों अनुयायी हैं। गुरमीत राम रहीम पर उनकी पूर्व महिला अनुयायी ने कई बार रेप किए जाने का आरोप लगाया है। यह डेरा शिविर हरियाणा के सिरसा के बाहरी इलाके में है, जो चंडीगढ़ से 260 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।