2 मर्डर केस में रेपिस्ट बाबा पर सुनवाई पूरी, 18 सितंबर को राम रहीम का पक्ष सुनेगी कोर्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2 मर्डर केस में रेपिस्ट बाबा पर सुनवाई पूरी, 18 सितंबर को राम रहीम का पक्ष सुनेगी कोर्ट

NULL

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हत्या के दो मामलों को लेकर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हो गई है। ये सुनवाई सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई । बता दें कि राम रहीम पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और रणजीत सिंह की हत्या करने का आरोप है।

UPDATES:

अब अदालत सोमवार को राम रहीम का पक्ष सुनेगी।

– हत्या के 2 मामलों में राम रहीम को मिलाकर कुल 8 आरोपी बनाए गए हैं, जिनमें से 7 को आज कोर्ट किया पेश।

– कोर्ट में राम रहीम के वकील एसके गर्ग खुद मौजूद हैं, जबकि सीबीआई के तरफ से उनके वकील एचपीएस वर्मा कोर्ट में मौजूद हैं।

 पेशी के दौरान राम रहे बिल्कुल शांत थे।

22 सितंबर को कोर्ट तय करेगा कि खट्टा सिंह की गवाही लेनी है या नहीं।

खट्टा सिंह ने बताया कि राम रहीम के डर से वह पहले गवाही से पलट गया था।

खट्टा सिंह ने अपील की है कि उसका बयान दोबारा लिया जाए।

 – खट्टा सिंह के वकील ने बताया, पहले राम रहीम के डर से उन्होंने 12 में से 7 स्टेटमेंट बदल दिए थे। लेकिन अब वो गवाही के लिए तैयार हैं।

राम रहीम का पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह गवाही देने को तैयार, 2012 में गवाही से पलट गए थे।

पंचकूला में बड़ी संख्‍या में पैरामिलिट्री फोर्सेज और पुलिस बल तैनात किया गया है।

राम रहीम के खिलाफ सीबीआई स्पेशल कोर्ट में सुनवाई शुरू।

राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है, इसीलिए उसकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है।

राम रहीम पर है हत्या के ये दो केस:

पहला मर्डर केस : पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने उनके ही अखबार में पहली बार उस साध्वी की चिट्ठी छापी थी। जिसने पहली बार राम रहीम के बलात्कारी चेहरे को उजागर किया था। जिसके बाद राम रहीम के इशारे पर अक्टूबर 2002 मेंपत्रकार रामचंद्र छत्रपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बता दे कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पूरा सच नाम से अखबार छापते थे।

दूसरा मर्डर केस: राम रहीम पर हत्या का दूसरा आरोप डेरा के प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या का है। रंजीत सिंह की भी 2002 में हत्या हुई थी।राम रहीम ने रंजीत सिंह की बहन के साथ बलात्कार किया था और ये बात रंजीत सिंह जानता था। इसीलिए आरोप है कि राम रहीम ने रंजीत सिंह की हत्या करा दी।

बताते चले कि हाल ही में साध्वी यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।