'जीरो टौलरेंस' नीति अपनायी है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘जीरो टौलरेंस’ नीति अपनायी है

NULL

फतेहाबाद: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को रतिया रोड पर स्थित किंग्स एम्पायर बैंक्वेट हॉल में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टौलरेंस की नीति को अपनाया हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रदेश सरकार के भ्रष्ट्राचार पर अंकुश का ही परिणाम है कि पंचकुला में बने लघुसचिवालय का जो भवन 39 करोड़ में बनना था वह 26 करोड़ में बना। इसी तरह झज्जर का नया बस स्टैंड भी जिसका बजट 40 करोड़ था 31 करोड़ में बना। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि फतेहाबाद में हिसार रोड़ पर हुड्डा के सेक्टर में बनने वाला 100 बैड का हस्पताल अब 200 बैड का होगा। उन्होंने बताया कि वे अब तक 20 जिलों में दो दिवसीय के प्रवास के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा कर चुके हैं। भिवानी और कुरूक्षेत्र जिलों को इस माह में कवर किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के ब्यान कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा उन पर फोड़ती है पर मुख्यमंत्री तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा पर तो वही ठीकरा फूटेंगा जो उनके सिर पर है। हरियाणा में क्राईम का ग्राफ बढने व प्रदेश के क्राईम के मामले में तीसरे नम्बर पर आने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में लोगों के केस दर्ज ही नही किये जाते थे। भाजपा सरकार में हर केस को दर्ज किया जाता है।

पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ पत्रकार दैनिक ट्रिब्यून के संवाददात जगदीश रावी व स्ट्रीट मेल सम्पादक विजय मैहता ने भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई पत्रकार पेंशन योजना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद भी किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी, भारत भूषण मिढ्ढा, डॉ. राम मेहता, कंवल चौधरी, महेश शर्मा उपस्थित थे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

– सुनील सचदेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।