अगले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी सीटें जीतेंगे : खट्टर  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी सीटें जीतेंगे : खट्टर 

भिवानी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में

भिवानी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी दस सीटों पर भाजपा की जीत होगी। खट्टर ने रविवार को नवगठित चरखी दादरी जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी और करीब एक सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री चरखी दादरी की नई अनाजमंडी में आयोजित जनविश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल वहीं घोषणाएं कर रही है, जिनको पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दोबारा भाजपा को मौका देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।