हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया था। सूरजकुंड मेले के उद्घाटन के बाद CM नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार बार सूरजकुंड मेले में पहंचे। इस दौरान सीएमनायब सिंह सैनी ने बताया कि युवाओं को गलत तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों की सूची बनाई जा रही है। सीएम के अनुसार ऐसे एजेंटों पर लगाम कसने के लिए सरकार विधानसभा में एक एक्ट भी लाएगी। इसी दौरान दिल्ली के चुनावी नतीजों पर बोलते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो विश्वास भारताय जनता पार्टी पर दिखाया है उसको सरकार पूरा करने का काम करेगी। दिल्ली की जनता से जो वादे केजरीवाल ने किए थे, वे किसी भी वादे पर खरे नहीं उतरे।
हरियाणा भाजपा की कोर कमेटी बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव की रणनीति का नियोजन किया गया। साथ ही संगठनात्मक एवं अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
6 और 7 फरवरी को चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं का बायोडाटा लिया गया है और 8 फरवरी को भी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई है।आज… pic.twitter.com/3M7CBAdybj
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 9, 2025
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव
सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है। प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव को गंभीरता से लड़ता है। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ लगे है और इन चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। बता दें कि हरियाणा में 2 मार्च को नगर निकाय चुनाव का मतदान होगा और 12 मार्च को नतीजे सामने आएंगे।
डंकी रूट से अमेरिका पहंचे थे
डिपोर्ट किए गए 104 लोगों में हरियाणा के 33 अमेरिका ने 5 फरवरी को नईं इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को जबरन डिपोर्ट किया था। अमेरिकी एयरफोर्स का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर इन्हें लाकर भारत पहुंचा था। इनमें हरियाणा 33 लोग शामिल थे। इनमें से ज्यादातर लोग एजेंट को लाखों रुपए देकर डंकी रूट के जरिए अवैध तरीके से अमेरिका में पहंचे थे।