Haryana Weather : उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से हुए तरबतर, सेहत पर भी पड़ रहा असर
Girl in a jacket

Haryana Weather : उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से हुए तरबतर, सेहत पर भी पड़ रहा असर

Haryana Weather

Haryana Weather : भीषण गर्मी से हरियाणा के लागों को हाल बेहाल है। बदलते मौसम का असर लोगों पर इस कदर हुआ कि लोग पसीने से तरबतर देखने को मिले। हालांकि, परिवर्तित मौसम का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग कि माने तो, अगले तीन से चार दिनों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Highlight : 

  • हरियाणा में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
  • उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से हुए तरबतर
  • जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

हरियाणा में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। परिवर्तित होते मौसम का असर लोगों के सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में गिरावट के बावजूद दिनभर तेज धूप निकलने से गुरुवार को उमस के बने रहे माहौल के कारण लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हल्की बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान जिले हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद ही तापमान में गिरावट आने, उमस व गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बता दें कि, बदले मौसम का असर लोगों के रोजमर्रा के जीवन पर दिखाई दे रहा है।

जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

तापमान में आ रहे उतार चढ़ाव, हवाओं में नमी की मात्रा बढ़ने के चलते इन दिनों दादरी नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निजी व सरकारी अस्पतालों में मौसम से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें जुकाम, बुखार, वायरल के अलावा पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में बताए जा रहे हैं। केवल दादरी नगर के जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या 600 के करीब पहुंच चुकी है। इसी प्रकार के हालात स्थानीय निजी अस्पतालों में भी दिखाई दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।