Haryana Weather: हरियाणा में मानसून मेहरबान, आज कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
Girl in a jacket

हरियाणा में मानसून मेहरबान, आज कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने करवट ले लिया है। दिन के समय गर्मी अधिक होने पर तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हिसार का तापमान चार डिग्री से ज्यादा बढ़ गया। वहीं प्रदेश के 12 जिलों में शनिवार को भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

Highlights

  • हरियाणा मे मौसम ने ली करवाट
  • मानसून ने गर्मी से दिलाई राहत
  • आज कई ईलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट



हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के 12 जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक मानसून की बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद धूप निकलने से गर्मी और उमस महसूस हो रही है। वहीं कुछ लोग मानसून से खुश हैं तो कुछ लोगों को पानी जमा होने की चिंता सता रही है।

hr2 3

सात जुलाई तक मौसम रहेगा सुहाना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार सात जुलाई तक मौसम में बदलाव रहेगा और प्रदेश में वर्षा की संभावना रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दो दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मानसून की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। उसके बाद दो दिन तक मौसम साफ रह सकता है।

hr3 2

चार डिग्री से ज्‍यादा बढ़ा हिसार का तापमान

hr4 1

मौसम में बदलाव के चलते हिसार का तापमान भी चार डिग्री से ज्यादा बढ़ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री तक पहुंच गया था जो शनिवार को बढ़कर 35.4 डिग्री तक बढ़ गया। इसी प्रकार सिरसा का तामपान अभी 37.2 डिग्री तक पहुंचा है। प्रदेश में फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।