हरियाणा स्कूल बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 64.59 % स्टूडेंट्स पास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा स्कूल बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 64.59 % स्टूडेंट्स पास

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिये जिनमें उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले

चंडीगढ़:हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिये जिनमें उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। छात्र वेबसाइट- bseh.org.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
परीक्षाएं मार्च महीने में हुई थीं। शुक्रवार शाम यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि 69.86 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं, वहीं 60.27 लड़के सफल हुए हैं।  कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 64.59 है। 
टैगोर सीनियर सेकंडरी स्कूल हिसार की छात्रा ऋषिता ने 500 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। कुल पांच छात्रों ने 499 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जिनका नाम उमा, कल्पना, निकिता मारुति सावंत, स्नेह, अंकिता है।दो छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जिनका नाम चहाक, रोहित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।