Haryana Politics : Congress के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा से दिया इस्तीफा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Haryana Politics : Congress के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा से दिया इस्तीफा

कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने आज हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वह कल सत्तारूढ़ भारतीय जनता

कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने आज हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वह कल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। आदमपुर से मौजूदा विधायक बिश्नोई ने विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा।
बिश्नोई के इस्तीफे के बाद अब हिसार जिले की आदमपुर सीट पर उपचुनाव कराना होगा। कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। चार बार के विधायक और दो बार के सांसद पहले से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे। 
1659519476 hariyana
इस साल की शुरुआत में उन्हें कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख पद पर नियुक्त ना किए जाने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ रहे हैं। पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।