हरियाणा : BJP की महिला विधायक को एक व्यक्ति ने जड़ा थप्पड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा : BJP की महिला विधायक को एक व्यक्ति ने जड़ा थप्पड़

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की एक महिला विधायक को एक व्यक्ति ने सोमवार को उस समय थप्पड़ जड़

हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की एक महिला विधायक को एक व्यक्ति ने सोमवार को उस समय थप्पड़ जड़ दिया जब वह अंबाला जिले के एक गांव में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद आम लोगों से मिल रही थीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मुल्लाना (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक संतोष सारवान को तलविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति ने सरदेही गांव में थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति के मानसिक रूप से परेशान होने की बात से इनकार नहीं किया है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंह को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। 
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। भाजपा नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।