हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी

हरियाणा में पांच नगर निगमों और समितियों के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। अधिक ठंड होने

चंडीगढ़ : हरियाणा में पांच नगर निगमों और समितियों के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। अधिक ठंड होने के कारण मतदान केंद्रों पर केवल कुछ मतदाता ही देखे जा रहे हैं। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हो गया और यह शाम 4.30 बजे तक जारी रहेगा। हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और करनाल पांच नगर निगमों और समितियों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

मेयर पद के लिए पहली बार सीधे चुनाव होंगे। नगर निगम चुनाव के 136 वाडरें में कुल 14,01,454 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि 7,44,468 पुरुष मतदाता जबकि 656,986 महिला मतदाता हैं। हरियाणा पुलिस ने सुचारू ढंग से चुनाव होने के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है।

महिला पुलिस अधिकारियों सहित 7,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि देश में नगरपालिका चुनावों के चुनावी इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में एक विकल्प के रूप में उपरोक्त में से कोई भी नहीं (नोटा) का बटन पेश किया गया है। चुनाव के लिए 1,292 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 304 संवेदनशील हैं और 166 अति संवेदनशील हैं।

यमुनानगर जिले में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र (303) स्थापित किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी.एस. संधु ने शनिवार को कहा कि समूचा पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) अपने-अपने पार्टी चिन्हों के साथ चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार के लिए पार्टी चिन्ह का उपयोग नहीं करने का फैसला किया है। अक्टूबर 2014 से हरियाणा में भाजपा की सरकार है।

‘आप’ आजादी की दूसरी लड़ाई है : केजरीवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।