हरियाणा सरकार ने 1 आईएएस व 24 एचसीएस अधिकारियों के किये तबादले

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1 आईएएस तथा 24 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। चंद्र शेखर खरे, प्रशासक, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम, अतिरिक्त निदेशक, शहरी राज्य, गुरुग्राम तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुुरुग्राम महानगरीय सिटी बस लिमिटेड, गुुरुग्राम को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हुए श्री विनय प्रताप सिंह की अवकाश अवधि के दौरान गुरुग्राम के उपायुक्त का कार्यभार भी सौंपा है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मनोज कुमार को अशोक कुमार गर्ग के स्थान पर एचएसएएमबी, गुुरुग्राम का क्षेत्रीय प्रशासन तथा मंदीप कौर, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं को अशोक कुमार गर्ग के स्थान पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम तथा डिप्टी सीईओ, मेवात विकास एजेंसी, नूह लगाया गया है।

वीना हुडा, संयुक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन), हरियाणा सहकारी समिति को एक रिक्त पद पर आयुक्त फरीदाबाद खंड, फरीदाबाद, ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी), नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुरेन्द्र सिंह-1 को रिक्त पद पर अपर आयुक्त, नगर निगम, फरीदाबाद तथा अशोक कुमार गर्ग, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम तथा क्षेत्रीय प्रशासन, एचएसएएमबी, गुुरुग्राम को एक रिक्त पद पर आयुक्त हिसार खंड, हिसार के कार्यालय में (विशेष कार्याधिकारी)लगाया गया है। सत्येन्द्र दुहन, उप मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त क्लैक्टर, बावल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण्-।, गुरुग्राम का सम्पदा अधिकारी, विरेन्द्र सिंह-1 नगर दण्डाधिकारी, नारनौल (नामित) को एक रिक्त पद पर उप मंडल अधिकारी (नागरिक)सह-अतिरिक्त क्लैक्टर, नारायणगढ़ नियुक्त किया गया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।